जुनावई/चंदौसी। जुनावई विकास क्षेत्र के लहरा नगला श्याम गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी को जूनियर स्कूल के शौचालय में गंदगी मिली। उन्हाेंने सफाई कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आवास योजना के चौदह लाभार्थी अपात्र पाए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पात्रता सूची के आधार पर 30 लाभार्थियों के नाम सामने आए। लेकिन जांच के बाद इसमें 16 लोगों को पात्र पाया गया। 14 लोगों के नाम सूची से हटाने के निर्देश दिए गए। हालांकि इसमें आठ लोगों के आवास बनाए जा चुके हैं। अब मात्र आठ लोग ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। सचिव कुनाल कुमार ने बताया कि अब केवल आठ लोग के आवास बनाने हैं। लेकिन उसमें भी अभी फिर से जांच की जाएगी। अपात्र पाए जाने पर नाम हटाने के लिए नाम सीडीओ के पास भेजे जाएंगे।