कांठ। तेज बारिश में गरीब के घर की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। अच्छा यह रहा कि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई। उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को भेजकर क्षति का आंकलन कराया है।
कस्बे के मोहल्ला महमूदपुरा का कैलाश मेहनत मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पेट भरता है। आर्थिक तंगी के कारण वह मकान नहीं बना पाया। ऐसे ही कच्ची पक्की ईंटों से एक कमरा बनाकर उस पर लकड़ी की छत डाल दी थी। लकड़ी कमजोर होने के कारण मंगलवार की रात आई तेज बारिश में कच्ची छत भरभराकर गिर गई। लेकिन उससे पहले ही परिवार के लोग जाग गए थे। इस लिए किसी को चोट नहीं आई। बुधवार को पीड़ित उपजिलाधिकारी के पास पहुंचा। उन्होंने लेखपाल अनिल कुमार को भेजकर क्षति का आंकलन कराया है। वहीं उन्होंने मद्द किए जाने का आश्वासन भी दिया है।