फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में महिला की मौत, शव की नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-संभल हाईवे पर ग्राम डींगरपुर के निकट एक पेट्रोल पम्प के सामने चालीस वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला है जिसकी दुर्घटना के चलते मौत हुई है। शिनाख्त न होने पर महिला के शव का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मैनाठेर एसएसआई कपिल कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि कुछ दिन से यह महिला डींगरपुर में घूम रही थी जिसकी हादसे में मौत हो गई है। ग्राम चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही शव की शिनाख्त कराने का भी प्रयास चल रहा है ताकि उसके परिजन का पता चल सके। शिनाख्त न होने पर निर्धारित अवधि बीतने के बाद नियमानुसार शव का अन्तिम संस्कार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें