चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के काजी बेहटा गांव में बकरी चोरी करके भागते तीन बाइक सवार युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तीनों को पुलिस को सौंप दिया गया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
काजी बेहटा गांव निवासी रामौतार शनिवार की रात अपने दरवाजे पर सोया हुआ था। रात्रि करीब 11 बजे करीब एक बाइक पर तीन युवक आकर रुके तथा मुख्य द्वार पर बंधे बकरे को चोरी कर मोटर साइकिल पर रख लिया। इसी समय रामौतार की आंख खुल गई। उसने दौड़कर बाइक पर पीछे बैठे युवक को कसकर पकड़ लिया। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग जाग गए। उनकी घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। बनियाठेर थानाध्यक्ष प्रवीन सोलंकी मय फोर्स के तत्काल पहुंच गए। थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम सालिम पुत्र इब्राहिम कुरैशी व राजू उर्फ राजीव पुत्र चिरंजीलाल निवासी रसूलपुर धतरा थाना हयातनगर तथा तीसरे आरोपी ने अपना नाम नईम पुत्र शकील निवासी नई बस्ती कस्बा गुन्नौर बताया। उनके पास मिली बाइक भी चोरी की बताई जा रही है। हालांकि आरोपी बाइक अपने रिश्तेदारों की बता रहे हैं।