फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रशासन के वसूली अभियान से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तहसील प्रशासन ने बकाया वसूली को ले अभियान को गति दे दी है। राजस्व संग्रह टीम ने एक बकाया से 118514 रुपये वसूल किए हैं। तहसीलदार ने कहा कि बड़े बकाएदारों से वसूली करने को अभियान जारी रहेगा। वहीं भाकियू ने इसे लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने बड़े बकाएदारों से वसूली किए जाने के लिए अभियान को गति दी है। राजस्व संग्रह टीम ने छजलैट के गांव फूलपुर निवासी कृपाल से 118514 रुपये की वसूली की है। इसके अलावा भी वसूली के लिए टीमों ने कई बकायादारों को सचेत किया है। तहसीलदार खालिद अंजुम ने कहा कि बड़े बकायदारों पर वसूली के लिए शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान जारी रहेगा। इधर भाकियू कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को गलत बताया है। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि बकाया वसूली को सख्ती करना ठीक नहीं है। क्योंकि किसान इस वक्त आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उसे गन्ने का भुगतान नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें