फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख रूपए की मांग पूरी न होने पर महिला और उसके भाई को ससुराल वालों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दो लाख रूपए की मांग पूरी न करने पर महिला और उसके मायके वालों को ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली के गांव पृथ्वीपुर गांवड़ी निवासी मंजू पुत्री विजयपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व थाना जसपुर के गांव देवीपुरा निवासी टिकेंद्र सिंह के साथ हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके ससुराल वालों ने उस पर मायके से दो लाख रूपए लाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर वे उसका उत्पीड़न करने लगे। जिसकी जानकारी मिलने पर उसका छोटा भाई राकेश उसकी ससुराल में आए तो आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उन पर लाठी डंडो और गडांसी से हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट की। मंजू ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें