फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली हादसा बवाल के दो वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मस्जिद के ऊपर से होकर जा रही बिजली लाइन से करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत और दूसरे के झुलस जाने के बाद हुए बवाल में साल साल से वांछित चल रहे दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी से हड़कंप मच हुआ है।
विज्ञापन

26 अगस्त 2012 को कस्बे के पृथ्वीगंज के मो. मोइनुद्दीन और मो.मुज्जमिल नगर की लाल मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए थे। नमाज अदा करने के बाद यह हाईवोल्टेज लाइन से करेंट की चपेट में आकर झुलस गए थे। मो. मोइनुद्दीन ने उपचार को ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया था और मो. मुज्जमिल का लंबा उपचार चला था।
हादसे के बाद सड़क पर उतरी भीड़ ने हाईवे जामकर वाहनों में तोड़फोड़ की थी। लाइन को हटाए जाने की मांग को ले छह घंटे जमकर बवाल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में उस वक्त करीब चालीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिनमें से कुछ लोगों ने हाईकोर्ट से स्थगनादेश ले लिया था तो कुछ ने जमानत करा ली थीं। शनिवार को थाने के उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने फोर्स को साथ लेकर इस मामले में वांछित चल रहे पृथ्वीगंज मोहल्ले के कलिम और शादाब को गिरफ्तारकर न्यायालय में पेश किया है। दो सप्ताह पहले पुलिस ने इसी मामले में वांछित चल रहे वसीम अहमद निवासी नई बस्ती ईदगाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें