फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने फिर अब्दुल्लापुर लेदा पहुंचकर की तालाब की खुदाई की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को गांव अब्दुल्लापुर लेदा पहुंचकर मनरेगा योजना से बन रहे तालाब के विवाद की जांच की। गांव में मनरेगा से पूरब वाली लेदा में बाग वाले तालाब का सौंदर्यकरण मनरेगा योजना से किया जा रहा है। गांव के नाजिम आदि का कहना है कि तालाब की खुदाई मनरेगा मजदूरों की वजाय जेसीवी से कराई गई है। जबकि ग्राम प्रधान ने आरोप को रंजिशन बताया है। तालाब का निर्माण मनरेगा के मजदूरों से ही कराने की बात कही है। शनिवार को खंड विकास अधिकारी ने फिर एडीओ पंचायत शिवप्रकाश सक्सैना और जेई निर्मल कुमार के साथ पहुंचकर तालाब की जांच की। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तालाब की खुदाई में कितने मजदूर लगाए गए। मजदूरों की उतनी ही मजदूरी का भुगतान होगा। जितने मजदूरों ने तालाब की खुदाई में कार्य किया होगा। उनका कहना था कि अभी मामले की जांच जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें