चंदौसी। लेखपालों द्वारा ई-डिस्ट्रिक्ट आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है। इसके अलावा छह सूत्रीय मांगों को लेकर भी लेखपालों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार कर तहसील गेट पर प्रदर्शन किया।
तहसील गेट पर प्रदर्शन के दौरान लेखपाल संघ के तहसील सचिव सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लेखपाल ई-डिस्ट्रिक्ट आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों के कार्य का पूरी तरह से बहिष्कार किया जा रहा है। क्योंकि संसाधनों के अभाव में लेखपाल संघ हड़ताल करने के लिए बाध्य हुआ है। तीन जुलाई से सात जुलाई तक पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। नौ जुलाई को जिला मुख्यालय पर छह सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के आश्वासन दिए जाने के उपरांत भी मांग पूरी न करने के कारण अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सुरेंद्र सिंह यादव, शिवम सरकार, संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, रजनीश सिंह, वीरपाल सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, जितेंद्र पाल सिंह, नरेश रस्तोगी, चंद्रेश वार्ष्णेय, पीयूष शर्मा, अनिल कुमार भदौरिया, पुष्पेंद्र कुमार, वीरपाल सिंह आदि मौजद रहे।