फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से उमरी के तीन वार्डो में छाया अंधकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। विद्युत विभाग की अनदेखी और लापरवाही के कारण नगर पंचायत उमरी कलां के तीन वार्डों की पिछले पांच दिनों से ठप पड़ी आपूर्ति पर उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट ही गया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र की दूसरी नगर पंचायत उमरी कलां में शुक्रवार को हेल्पिंग वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले एकत्र हुए कस्बे के मोहल्ला चौधरिया, पछाईयान और नंगलियान बिजली उपभोक्ताओं का कहना था कि पिछले पांच दिनों तीनों वार्डों में अंधेरा छाया हुआ है। इसकी शिकायत वह तहसील से जिला स्तर और लखनऊ मुख्यालय तक कर चुके हैं लेकिन कोई भी सुधार बिजली विभाग द्वारा नहीं किया गया है। न तो दिन में हीर बिजली मिली है और न ही रात में। जिससे वह परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस मौके पर उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप भी लगाया और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। सोसाइटी अध्यक्ष मोहम्मद दानिश कुरैशी, वाजिद, डॉ. फैजान, दिलशाद, मुकीम अहमद, आदिल कुरैशी, मसरूर, अतीक अहमद, दानिश सलमानी, अली असगर, अवरार अहमद आदि रहे।

..दिन में शट डाउन और रात को ब्रेक डाउन से बिजली ठप
कांठ। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है तो वैसे-वैसे ही बिजली के दिन पर दिन नखरे भी बढ़ रहे हैं। ऊपर से बिजली कर्मचारियों द्वारा आपूर्ति के समय लिए जाने वाले शट डाउन से उपभोक्ताओं को शासन की मंशा के अनुसार बिजली आपूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गुरुवार को पूरा दिन कांठ की बिजली शट डाउन में ऐसे ही निकल गई। इसके बाद शाम को जब बिजली आई तो मुख्य लाइन में कहीं ब्रेक डाउन होने की बात बिजली कर्मचारियों के सामने आई। जिसके कारण पूरा रात कांठ की बिजली ठप रही। लेकिन कहीं भी मुख्य लाइन में फाल्ट नहीं मिला। उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों पर जानबूझकर आपूर्ति बंद रखे जाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें