फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा क्षेत्र में अभी तक बाढ़ चौकियों की नहीं हुई स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बरसात का मौसम चल रहा है लेकिन तहसील प्रशासन ने अभी तक रामगंगा क्षेत्र में बाढ़ चौकियों की स्थापना कर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की है। जबकि हर वर्ष खादर क्षेत्र के गांवों में रामगंगा नदी द्वारा मचाई जाने वाली तबाही को देखना पड़ता है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक वर्षा होने पर मैदानी क्षेत्र में प्रति वर्ष कालागढ़ डैम से नदियों में पानी छोड़ा जाता है। जिसके कारण कांठ क्षेत्र से होकर गुजर रही रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। नदी से उफानाने पर पानी खादर क्षेत्र के जंगल में फैल जाता है। जिससे किसानों की जहां फसलें बर्वाद हो जाती हैं तो वहीं तमाम गांवों में भी बाढ़ की स्थिति हो जाती है। जिसके लिए प्रशासन हर साल इंतजाम करता है। बाढ़ से पूर्व तहसील प्रशासन खादर क्षेत्र में बाढ़ चौकियों की स्थापना कर उन पर कर्मचारियों की नियुक्ति करता है। लेकिन इस बार अभी तक भी तहसील प्रशासन द्वारा क्षेत्र में बाढ़ चौकियां स्थापित नहीं की गई है और न ही किसी कर्मचारी की ही नियुक्ति हुई है। जबकि बरसात का मौसम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें