फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान पर बादलों की चहलकदमी से गर्मी से निजात की बंधी आस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पिछले दस दिनों से भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है, लेकिन सोमवार की मध्यरात्रि के बीच आसमान में बादलों की चहलकदमी ने लोगों को थोड़ी राहत दी। तेज धूप तो मंगलवार को नहीं रही लेकिन उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी होने से गर्मी से सभी परेशान हैं। बरसात नहीं होने से खेत खलिहान भी सूखने लगे हैं। कई दिनों की भीषण गर्मी असहनीय हो रही थी, इसी बीच सोममार की मध्यरात्रि के बाद आसमान पर बादलों की चहलकदमी ने लोगों को राहत दी। मंगलवार की सुबह से ही आसमान को बादलों ने ढक लिया, जिससे सूर्य की किरणों का कहर तो नहीं झेलना पड़ा लेकिन गर्मी कम नहीं हो रही है। इसे मानसून के आने के पहले बादलों की आवाजाही माना जा सकता है। इन्हें देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अब मानसून आने में अधिक समय नहीं लगेगा। आगामी तीन चार दिनों में झमाझम बरसात हो सकती है। जिससे लोगों को अब गर्मी से निजात की कुछ उम्मीदें बंधी हैं। हालांकि पूरे दिन उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा रहा। शहर के लोगों ने बाजारों में जाकर खरीदारी की लेकिन दूर दराज के लोग बाजार नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें