फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद का आह्वान नहीं, पुलिस-प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सोशल मीडिया पर दस अप्रैल को भारत बंद के आह्वान की खबरों पर पुलिस प्रशासन सतर्क तो है लेकिन किसी जिम्मेदार संगठन ने ऐसा कोआ आह्वान नहीं किया है। सोशल मीडिया पर सत्तारूढ़ भाजपा ने भी व्यापारियों से बाजार खोलने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कई दिनों ने दस अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया जा रहा था लेकिन सोमवार तक सोशल मीडिया पर भी भारत बंद के आह्वान की हवा निकल गई है। उप जिलाधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि ऐसा कोई आह्वान किसी जिम्मेदार संगठन द्वारा नहीं किया गया है, ना ही कोई संगठन अब तक सामने आया है। हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। इधर भाजपा चंदौसी के नगर महामंत्री सतीश अरोरा ने सोशल मीडिया पर व्यापारियों का आह्वान किया है कि मंगलवार को भारत बंद का कोई आह्वान नहीं है, बल्कि व्यापारी एक घंटा अधिक दुकाने खोलकर राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें