फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के दो प्रश्न पत्रों की परीक्षा निरस्त होने से भड़के छात्र, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र व हाईस्कूल के गणित विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद परीक्षा को ही निरस्त कर दिया गया है। जिससे सीबीएसई के छात्रों में नाराजगी फैल गई है। छात्रों ने बुधवार को मालवीय चौक पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

27 मार्च को इंटरमीडिएट का अर्थशास्त्र व हाई स्कूल की 28 मार्च को आयोजित परीक्षा गणित विषय की परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा दोबारा कराए जाने संबंधी आदेश जब सीबीएसई की वेबसाइट पर दी गई तो विद्यार्थियों में खलबली मच गई। चंदौसी में दर्जनों छात्र बुधवार को मालवीय चौक पर एकत्र हुए। सीबीएसई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि गलती बोर्ड की है, तो फिर दोबारा परीक्षा कराकर सजा छात्रों को सजा क्यों दी जा रही है। सीबीएसई के वेबसाइट पर दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा को निरस्त करने की सूचना तो दे दी है, लेकिन इसमें कहा है कि इन प्रश्न पक्षों की दोबारा परीक्षा कब होगी, इसकी तिथियां एक सप्ताह में तय की जाएगी। छात्रों का आरोप है कि जहां परीक्षा लीक हुई, वहां का निरस्त की जानी चाहिए। पूरे प्रश्न पत्र की परीक्षा निरस्त नहीं की जानी चाहिए। दोबारा परीक्षा कराकर छात्र-छात्राओं को बेवजह परेशान क्यों किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों में स्पर्श बंसल, ईशन शर्मा, उमंग बंसल, सार्थक अग्रवाल, रिशभ अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, शिवा ठाकुर, नवीन सिंह, संस्कार वार्ष्णेय, आयुष्मान. शुभांकर भारद्वाज, दीपांशु शर्मा, हरगोविंद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें