फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के प्रति गंभीर हुआ प्रशासन, 24 मई तक चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में बैठक लेकर परिवहन विभाग के नोडल अधिकारी को आज से ही 24 मई-2018 तक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिसमें लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी स्थानीयों निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवसायिक भवन/प्रतिष्ठानों के पास किए गए नक्शे को जांच कर यह सुनिश्चित करें कि उसमें वाहन पार्किंग संबंधी नियमों का पालन हुआ है या नहीं। चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक अस्पताल, नर्सिंग होम, मेडिकल स्टोर पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के आशय का बोर्ड लगाया जाए। डीआईओएस विनोद कुमार को नि र्देशित किया कि एनसीसी स्काउट गाइड को यातायात नियमों का पालन सिखाया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा गया कि वह सड़क यातायात के प्रत्येक प्रकार के चिह्न लगाए जाएं। हेलमेट सुनिश्चित किया जाए। रोडवेज एवं निजी बस, टैक्सी आपरेटर्स, वाहन स्वामी, चालक एवं परिचालक के साथ कार्यशाला आयोजित कर सड़क सुरक्षा परिवहन एवं यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने सीओ (ट्रैफिक) नोडल अधिकारी सुरेश कुमार को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक प्रकार के वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग एवं अन्य प्रकार के अतिक्रमणों से मार्ग और उस पर यातायात प्रवाह को सुरक्षित करें। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, माल होटल, सिनेमाहाल, रेस्टोरेंट, मोटर मैकेनिक, बारात घर, अस्थायी हाट-बाजार संचालकों के साथ कार्यशाला करके जागरूक एवं सचेत किया जाए। चौराहे पर ठेला व ई-रिक्शा और बस न खड़ी कि जाए। बैठक में एसडीएम गुन्नौर, चंदौसी, डीआईओएस, बीएसए, सीओ चंदौसी, ईओ एवं प्राइवेट बस मालिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें