फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ ने सरेंडर की साढ़े छह करोड़ की अघोषित संपति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

करीब 24 घंटे तक चली आयकर की कार्रवाई के बाद संतोष ज्वैलर्स ने साढ़े छह करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति सरेंडर की है। आयकर महकमे ने सराफ पर सवा दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। सराफ ने जुर्माना जमा करने के लिए 31 मार्च तक की मोहलत मांगी है। इससे पहले गुरुवार सुबह करीब दस बजे संतोष ज्वैलर्स के दो प्रतिष्ठानों पर शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई रातभर जारी रही। दोनों प्रतिष्ठानों पर आयकर के पंजीकृत वैल्यूअर रातभर आभूषणों का मूल्यांकन करते रहे। संतोष ज्वैलर्स ग्रुप के मालिक के पहुंचने के बाद आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन

आयकर विभाग की दो टीमों ने ज्वाइंट कमिश्नर यदुवीर सिंह के नेतृत्व में गुरुवार सुबह 10 बजे संतोष ज्वैलर्स के मंडी चौक व एकता द्वार स्थित शोरूम पहुंचकर कार्रवाई शुरू की थी। छह साल पहले संतोष ज्वैलर्स पर कार्रवाई के दौरान आयकर टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने की घटना के मद्देनजर इस बार आयकर की टीम भारी तादाद में पुलिस और पीएसी लेकर पहुंची थी। आयकर की टीम ने गुरुवार को जब कार्रवाई शुरू की तब संतोष ज्वैलर्स ग्रुप के मालिक संतोष अग्रवाल शहर से बाहर थे। अघोषित संपत्ति घोषित करने के लिए आयकर की टीम ने शुक्रवार सुबह तक संतोष अग्रवाल का इंतजार किया। इससे पहले दोनों शोरूम में मिले सोने और हीरे के आभूषणों का मूल्यांकन कराया गया। संयुक्त आयकर आयुक्त यदुवीर सिंह ने बताया कि सर्वे में कुल साढ़े छह करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति (आय) ज्वैलर्स ने घोषित की है। इस पर सवा दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। संयुक्त आयकर आयुक्त ने बताया कि 31 मार्च तक सराफ को जुर्माने की रकम जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें