फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मंडलायुक्त यशवंत राव ने राजस्व वसूली की बुधवार को मंडलीय समीक्षा की। लक्ष्य के सापेक्ष पिछड़े विभागों के अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीआईजी स्टांप मुरादाबाद कार्यालय समेत कई विभागों के गलत आंकड़े देने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अपने स्तर पर आंकड़ों की समीक्षा करने के बाद मंडलीय समीक्षा बैठक में प्रस्तुत करेंगे।
कमिश्नरी सभागार में यशवंत राव ने कहा कि प्रापर्टी की खरीद फरोख्त तेजी से हो रही है। इस अनुपात में स्टांप राजस्व नहीं मिल रहा है। उन्होंने डीआईजी स्टांप से बड़े बैनामों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग के अमरोहा और बिजनौर में सालाना लक्ष्य से कम राजस्व प्राप्ति, आबकारी एवं विद्युत विभाग के लक्ष्य का 50 फीसदी एवं खनन विभाग के लक्ष्य के 30 फीसदी राजस्व वसूली पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाए। प्रवर्तन टीमें बनाकर छापामारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टांप एवं रजिस्टेशन में मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर की स्थिति खराब होने पर सुधार लाने एवं वाणिज्य कर विभाग के आंकड़ों का कोषागार से मिलान कराने के निर्देश दिए। आरसी वसूली की समीक्षा में वाहन कर, माल कर एवं यात्री कर में बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद की खराब स्थिति पर प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त देवीदास, जिलाधिकार राकेश कुमार सिंह के अलावा मंडल के सभी जिलों के डीएम एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें