फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल से 6427 हज पर जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हज हाउस लखनऊ में सोमवार को हुए कुर्रा में सूबे से किए गए 34,397 आवेदनों में से हजयात्रा के लिए 30,237 खुशनसीबों के नामों पर मुहर लग गई। इसमें मंडल के 6427 आजमीन शामिल हैं। जो हज के पाक सफर पर जाएंगे। मंडल में सबसे अधिक 1915 आजमीनों का चयन मुरादाबाद और सबसे कम संभल से 781 आजमीनों का चयन हुआ है।
हजयात्रा 2019 के लिए हज आवेदन प्रक्रिया अक्तूबर 2018 में ही शुरू हुई थी। ये प्रक्रिया 19 दिसंबर तक चली। करीब तीन महीने चले आवेदन प्रक्रिया में हजयात्रा के लिए सूबे से 34,397 आवेदन किए गए। जो कोटे से सिर्फ 4154 अधिक था। सोमवार को हज हाउस लखनऊ में हजयात्रियों के चयन के लिए कुर्रा डाला गया। कुर्रा (लाटरी) में सूबे के कोटे के मुताबिक आजमीनों के नामों का एलान कर दिया गया। इस बार मुरादाबाद मंडल से 6427 आजमीनों को हज के पाक सफर पर जाने का मौका मिला है। कुर्रा में इनके नामों पर मुहर लग गई है। मुरादाबाद के हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि मंडल में मुरादाबाद से सबसे अधिक 1915 आजमीन हजयात्रा पर जाएंगे। इनमें से 70 साल के कम उम्र के 1715 है, जबकि 100 आजमीन 70 साल से अधिक हैं, इसलिए उनकेसाथ एक एक सहायक हज पर जाएंगे।
विज्ञापन



हज के लिए 81 हजार जमा करने होंगे
मुरादाबाद। हज पर जाने वालों को इस बार 81 हजार रुपये जमा करने होंगे। इसी के साथ-साथ पासपोर्ट, दो फोटो और किसी भी एमबीबीएस डाक्टर से स्वस्थ्य होने का प्रमाणपत्र देना होगा।
विज्ञापन


किस जिले से कितने चुने गए खुशनसीब
जिला--------संख्या
मुरादाबाद-----1915
बिजनौर------1645
रामपुर-------1276
अमरोहा------810
संभल-------781

मंडल से रिजर्व कैटेगरी से जाएंगे पांच सौ से ज्यादा आजमीन
मुरादाबाद। कुर्रा में मंडल से 6427 हजयात्रियों के नाम तय हुए। इसके अलावा मंडल से रिजर्व कैटेगरी के पांच सौ से अधिक आजमीन भी हजयात्रा पर जाएंगे। इन्हें कुर्रा में शामिल नहीं किया गया। ये सभी सत्तर प्लस वाले आजमीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें