फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंगलवार को कई स्कूलों में बाल विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। सीनियर एवं जूनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिताओं में सबसे अच्छे मॉडल प्रदर्शित करने वाले बाल वैज्ञानिकों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

आरएन इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी में रजित गौड़, अमान अली, अमन कुमार और रिजुल रस्तौगी का जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ। प्रधानाचार्य जयंत रस्तौगी के निर्देशन में प्रदर्शनी हुई। शिक्षक निमिष कुमार गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनी में 30 छात्रों ने प्रतिभाग किया। अंसार इंटर कालेज में जूनियर वर्ग में हुसनैन, गुल फराज, मो अनस, ओसामा, मो अत्लमाश, इरबाज और कैफउद्दीन ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। सीनियर वर्ग में गुलफाम, अदनान, मो इरफान और जुबैर ने मॉडल प्रदर्शित किए। निर्णायक मो इकबाल, गुलरेस वारिस और सिराज अली ने जूनियर वर्ग में हुसनैन और सीनियर वर्ग में जुबैर और मो इरफान अंसारी के मॉडल को चयनित किया। प्रधानाचार्य मो इकबाल और शिक्षक गुलरेज वारिस, मनोहर पाल, मो अली खान और सिराज अली समेत कई लोग मौजूद रहे।
मुरादाबाद इंटर कालेज में आशीष गुप्ता के निर्देशन में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। सीनियर वर्ग में रजत प्रताप सिंह प्रथम एवं नितिन रस्तौगी दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में हर्ष वर्मा प्रथम और शिव शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। निर्णायक अरविंद कुमार, ललित कुमार, गंगादास, बृजेश त्यागी और रतिनेश मौजूद रहे। वहीं स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट कैंप का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने स्काउट ध्वज फहराकर स्काउट को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया। स्काउट ट्रेनर रवि और कृष्णपाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें