फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सप्लाई बाधित होने पर डीजल इंजन से दौड़ाई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के तिलहर और बिलपुर के बीच शुक्रवार सुबह बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जिससे ट्रेनें जहां-तहां रोक गई। आधे घंटे बाद ट्रेनों को डीजल इंजन से दौड़ाया गया। दस बजे के बाद ओएचई लाइन ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे तिलहर और बिलपुर के बीच बिजली सप्लाई बंद हो गई। जिससे कोलकाता नागलडैम एक्सप्रेस बीच में ही रोक दी गई। सूचना मिलने पर विद्युत शाखा की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद लाइन ठीक करने में जुट गई। इसके अलावा डीजल इंजन लगाकर कोलकाता नागल डैम एक्सप्रेस को रवाना किया। अन्य गाड़ियां भी डीजल इंजन से दौड़ाई। दो घंटे बाद ओएचई ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें