भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार शाम अधीक्षण अभियंता ग्रामीण के दफ्तर में हंगामा किया। जेई और एसडीओ पर किसानों को गलत बिजली बिल भेजने का आरोप लगाया। अधीक्षण अभियंता ने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
सोमवार को भाकियू पदाधिकारी किसान चक्कर की मिलक स्थित अधीक्षण अभियंता ग्रामीण के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने यहां हंगामा किया और बिजली विभाग के जेई व एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने एसई को ज्ञापन देकर बताया कि बिजली विभाग की ओर से किसानों के खिलाफ केस दर्ज करा दिए गए हैं। इस मामले की जांच कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जाबुल और बुंदू को 90-90 हजार रुपये के बिल भेज दिए गए हैं। जबकि दोनों किसान वर्षों पहले ही अपना कनेक्शन कटवा चुके हैं। एसई संजय कुमार गर्ग ने पूरे मामले की जांच करवाने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में नीटू चौहान, शिव नारायण सिंह, देवी दास सिंह, नन्नू सिंह, बुंदू, जाबुल अली, शाहरूख, जुहेद, अकरम, देशपाल, सौरभ, अवतार आदि रहे।