फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में बंद न किया जाए कंटेनरों का आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

यंग एंटरप्रेन्योर सोसायटी (यस) के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को एसएसपी जे रवींद्र गौड से उनके आवास पर मुलाकात कर सावन में कंटेनरों का संचालन बंद नहीं किए जाने की मांग की। निर्यातकों ने कहा कि कंटेनर संचालन बंद कर देने की वजह से निर्यातकों की शिपमेंट लेट हो जाती है। इसकी वजह से विदेशी खरीददारों के साथ उनके व्यवसायिक रिश्ते खराब होते हैं। निर्यात पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

शहर विधायक रितेश गुप्ता के साथ एसएसपी से कैंप कार्यालय पर मिले निर्यातकों ने कहा कि पूरे सावन माह के लिए पुलिस की ओर से कंटेनरों के संचालन पर पाबंदी लगा दी जाती है। इसकी वजह से निर्यात फैक्ट्रियों में तैयार माल आईसीडी तक नहीं पहुंच पाता है। निर्यातकों ने एसएसपी से मांग की है कि बेशक दिन में कंटेनर नहीं चलने दिए जाएं लेकिन रात को कंटेनर चलने दिए जाएं। एसएसपी ने इस मुद्दे पर विचार करने का आश्वासन दिया है। निर्यातकों ने हर छोटी बात पर डॉयल 100 की गाड़ियों के निर्यात फैक्ट्रियों में पहुंचने का मुद्दा भी उठाया। निर्यातकों ने कहा कि कर्मचारियों के फोन कर देने पर पुलिस निर्यातकों पर दबाव डालकर इकतरफा काम कराना चाहती है। एसएसपी ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में सतपाल, यस के सचिव विशाल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, करन दुग्गल, अनुराग थापन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें