फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में मिलेगी छात्र एवं छात्राओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

स्कूलों और मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों की जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध हो सकेगी। बच्चों के नाम एवं पते के साथ उनसे जुड़ी हर जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर फीड की जाएगी। सभी स्कूलों एवं मदरसों को 30 सितंबर तक यू डायस डाटा के अनुसार पुराने एवं नए दाखिले वाले बच्चों की जानकारी पोर्टल पर लोड करनी होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय भारत सरकार के आदेश पर सरकारी एवं निजी स्कूलों में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी बच्चों का डेटा पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। इसमें मदरसों को भी शामिल किया गया है। डेटा फीड होने से स्कूलों में फर्जी नामांकन पर रोक लगाए जाने के साथ छात्रवृत्ति वितरण में पारदर्शिता आएगी। सरकार इसी डेटा के आधार पर शिक्षा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के लिए बजट भी बनाएगी।
विज्ञापन


44 बिंदुओं पर तैयार होगा डेटा
पिछले साल 35 बिंदुओं पर बच्चों का डेटा भरा जाता था, लेकिन इस बार आधार कार्ड की अनिवार्यता के साथ 44 बिंदु हो गए हैं। इनमें हर बच्चे का नाम, माता एवं पिता का नाम, आधार नंबर, सामाजिक वर्ग, जन्म तिथि, फोन नंबर समेत बच्चे से जुड़े अन्य बिंदु शामिल हैं। कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी बच्चों का डेटा आनलाइन फीड किया जाएगा।

यहां पढ़ने वाले बच्चों का डेटा होगा लोड
परिषदीय माध्यमिक, बेसिक, राजकीय, मान्यता प्राप्त, अनुदानित, गैर अनुदानित, केंद्रीय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई, केजीबीसी, जनजाति एवं समाज कल्याण से मान्यता प्राप्त स्कूलों के अलावा मदरसों के पढ़ने वाले बच्चों का डेटा पोर्टल पर लोड किया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो
एबीआरसी और आपरेटरों को प्रशिक्षण
मुरादाबाद।
एसडीएमआईएस को लेकर शनिवार को नगर संसाधन केंद्र में जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें सभी ब्लाक से एबीआरसी और कंप्यूटर आपरेटरों ने प्रतिभाग किया। ईएमआईएस इंचार्ज श्रुति प्रिया ने कहा कि राज्य परियोजना कार्यालय से उपलब्ध फॉर्मेट में बच्चों का डेटा फीड किया जाएगा। कार्यशाला में डीसी तारा सिंह, एबीआरसी राहुल शर्मा, सचिन शुक्ला, शंाति भूसण, मनहर वाधवानी, लवकुश यादव, मुकेश कुमार, अकरम, गफ्फार खान, वीरेंद्र कुमार, रोहित सागर, चंद्रशेखर, वरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें