फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों की होगी घर वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात शिक्षा मित्रों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा मित्रों के अपने मूल तैनाती वाले स्कूलों में वापसी के आदेश हो गए हैं। महिला शिक्षा मित्र मायके और ससुराल के नजदीकी स्कूलों पर भी तैनाती का विकल्प दे सकती हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक ने कहा कि पांच अगस्त तक शिक्षा मित्रों को उनके मूल स्कूलों पर तैनात किया जाए।
मुरादाबाद जिले में करीब 1700 शिक्षा मित्र तैनात हैं। शिक्षा मित्र उपेक्षा का शिकार होते हैं। विभागीय अफसर उनके स्कूल बदलते रहते हैं। अधिकांश शिक्षा मित्र अपने मूल तैनाती वाले स्कूलों के बजाए दूसरे स्कूलों से संबद्ध हैं। इससे वो मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है। शिक्षा मित्रों को राहत देने के लिए सचिव मनीषा के आदेश पर बेसिक शिक्षा निदेशक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पांच अगस्त तक सभी शिक्षा मित्रों को उनके मूल तैनाती वाले स्कूलों में वापसी के निर्देश दिए हैं। महिला शिक्षा मित्रों के लिए मायके और ससुराल के नजदीकी स्कूलों पर तैनाती का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए योगेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा निदेशक के आदेश के अनुसार पांच अगस्त तक शिक्षा मित्रों की उनके मूल स्कूलों में तैनाती होनी है। शिक्षा मित्रों और उनके मूल तैनाती वाले स्कूलों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें