फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निगम के होंगे पांच आफिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में नगर निगम के पांच आफिस होंगे। एक मुख्य आफिस रहेगा, जबकि चार जोनल आफिस होंगे। इसके लिए नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आफिस खुलने के बाद लोगों को अपनी परेशानी लेकर ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

महानगर की लंबाई-चौड़ाई काफी ज्यादा है। ऐसे में लोगों को अपनी फरियाद लेकर निगम आफिस में कई किमी दूर आना पड़ता है। निगम आफिस में रोजाना सैकड़ों लोगों के आने से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। ज्यादा लोगों के आने से आफिस में भी अव्यवस्था रहती है। इसके चलते नगर आयुक्त ने शहर में जोन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। महानगर को चार जोन में बांटने की तैयारी है। इसके लिए चारों क्षेत्रों में स्थान की तलाश की जा रही है। जबह मिलने पर आफिसों को चालू कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने प्रत्येक जोन में जलकल, स्वास्थ्य, निर्माण व टैक्स का एक-एक कर्मचारी तैनात करने की तैयारी की है। इससे लोगों को अपनी फरियाद लेकर निगम के मुख्य कार्यालय में आने की जरूरत नहीं होगी। स्थानीय स्तर पर ही उनकी समस्याओं को रिकार्ड में दर्ज कर लिया जाएगा। छोटे-छोटे कामों को वहीं पर हल कर दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त तक जोन व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें