फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी से अधिक बच्चों ने छोड़ी नवोदय प्रवेश परीक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नवोदय प्रवेश परीक्षा में शनिवार को 50 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। आलम यह था कि परीक्षा कक्ष में एक-एक बच्चे ने परीक्षा दी। कक्षा छह में प्रवेश के लिए दस केंद्रों पर 41 सौ विद्यार्थी पंजीकृत थे। डीआईओएस ने विद्यार्थियों की अनुपस्थित पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा नवोदय विद्यालय की 80 सीटों के लिए जिलेभर में 41 सौ विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर ढ़ाई बजे तक हुई परीक्षा में 1893 विद्यार्थी उपस्थित थे, जबकि 2207 परीक्षा देने नहीं आए। इस हिसाब से 53 फीसदी से अधिक विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। प्रश्नपत्र सीबीएसई के पैटर्न पर आया था। उसकी मेरिट के आधार पर बच्चों को उत्तीर्ण माना जाएगा। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें