ट्रांसमिशन के पावर स्टेशन की मरम्मत के चलते महानगर के कई हिस्सों में रविवार को लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। बिजली अफसरों ने लोगों को इसकी सूचना देने के साथ ही जरूरी काम पहले पूरे करने को कहा है। बिजली विभाग के पारेषण का बिजलीघर पीतल नगरी क्षेत्र में स्थित है। इसमें जरूरी मरम्मत का काम किया जाना है। बिजलीघर से कई औद्योगिक इकाइयों को आपूर्ति दी जाती है।
ज्यादातर उद्योग रविवार को बंद रहते हैं। ऐसे में अफसरों ने मरम्मत के लिए रविवार का दिन तय किया था, लेकिन इससे लोगों का वीकेंड का मजा किरकिरा हो गया है। एसई दीपक कुमार के अनुसार रविवार को देहरी गांव, गोविंदनगर क्षेत्र, सरस्वती नगर, अंबेडकर नगर और इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 10 बजे से दोपहर काम खत्म होने तक बिजली नहीं मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि दो बजे तक मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा।
...