फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान हादसा-

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नान को गंगा में उतरे सात युवक डूबे, चार को बचाया गया
विज्ञापन

जुनावई/चंदौसी (संभल) गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के साधू मढ़ी घाट पर बदायूं जिले के सात युवक गंगा स्नान करने गंगा की धार में उतरे, तैरते- तैरते गहराई में उतर गए। धार के भंवर में फंसकर अलग- अलग हो गए। दो स्थानों पर सभी लहरों के बीच डूब गए। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। तत्काल ही गोताखोर व सिविल डिफेंस के कर्मचारी कूदे। इनमें से चार युवकों को तो बचा लिया गया लेकिन तीन युवकों को नहीं बचा सके। वह तीनों गंगा की गहराई में समा गए। देर शाम तक पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गोताखोर तीनों युवकों की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के अफजलपुर बिधौती गांव निवासी प्रेम सिंह (21) , इसी गांव के चमन सिंह (20) , केदारी (25), थाना सहसवान क्षेत्र के सिलहरी गांव निवासी कौशेंद्र सिंह (19) , यहीं के छोटे (17) , दुर्गेश सिंह (18) , मुनीश (16) आदि गंगा स्नान करने के लिए गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के जुनावई क्षेत्र में स्थित गंगा के साधुमढ़ी घाट पर आए। अपराह्न करीब 2.15 बजे सभी सात युवक एक साथ ही गंगा में उतरे। तैरते- तैरते सिलहरी के युवक एक तरफ तो अफजलपुर बिधौती के युवक दूसरी ओर चले गए। जब युवक गहराई की ओर जाने लगे तो उनके साथियों जो गंगा की पार पर खड़े थे ने उन्हें चेतावनी दी कि आगे नहीं जाए लेकिन युवक नहीं माने। सिलहरी के एक युवक तो अफजलपुर बिधौती के युवक कुछ दूरी पर दूसरी ओर निकल गए लेकिन जब तेज धार में पहुंचे तो खुद को संभाल नहीं सके और लहरों के भंवर में फंसकर डूबने लगे। शोर मचा तो वहां मौजूद तैराक लोग उन्हें बचाने के लिए द़ौड़ पड़े। नागरिक सुरक्षा दल के गोताखोर भी पहुंच गए। इनमे से छोटे, दुर्गेश, मुनीश व केदारी को तो बचा लिया गया लेकिन प्रेम सिंह उर्फ औगढ़, चमन सिंह व कौशेंद्र सिंह को नहीं बचाया जा सका। वह तीनों देखते ही देखते गंगा की गहराई में समा गए। सूचना पर उप जिलाधिकारी अमित कुमार, सीओ सुदेश कुमार, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार आदि मौके पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी ने बताया कि सिसौना डांडा मेले से भी गोताखोर बुला लिए गए हैं, तीनों युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें