फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ादसा-

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत
विज्ञापन

जुनावई/चंदौसी।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में जुनावई के निकट एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार साले बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजकीय चिकित्सालय ले गई लेकिन दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के अहरौला नवाबाद गांव निवासी थान सिंह (25) को अपने ट्रैक्टर के लिए पार्टस खरीदने के लिए जुनावई जाना था। बाइक निकाली तो उसका रिश्ते का साला राम निवास यादव (25) निवासी फतेई कास्त सामने दिख गया जो यहां मेहमानी में आया था। उसे भी बाइक पर बैठा कर जुनावई पार्ट्स खरीदने आ गया। सुबह आठ बजे पार्टस खरीदकर लौटते समय जुनावई से सिर्फ पचास मीटर दूर अजीजपुर मार्ग मोड़ पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टाटा मैजिक को वहीं छोड़कर चालक भाग निकला। आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़े। पुलिस को सूचना दी। जुनावई व बैरपुर चौकी पुलिस प्रभारी आदि मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से दोनों को राजकीय चिकित्सालय जुनावई लाए लेकिन यहां डा.मनोज कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों के परिजन मौके पर भी पहुंच गए। मृतक थान सिंह के चाचा कालीचरन ने टाटा मैजिक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। दोनों खेती किसानी का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें