फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर पुल निर्माण के दौरान पिलर गिरने की जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर पुल निर्माण के दौरान पिलर गिरने की जांच होगी
विज्ञापन

चंदौसी।
गुमथल रोड पर हाइवे बाई पास पर पुल निर्माण के दौरान पिलर के गिरने से घायल हुए चार मजदूरों के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एसडीएम व सीओ ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। साथ ही नेशनल हाइवे अथारिटी की निर्माणदायी संस्था से सुरक्षा मानक व मुआवजा से संबंधित अभिलेख तलब किए हैं। अधिकारियों ने अस्पताल जाकर मजदूरों का भी हालचाल जाना।
विज्ञापन

गुमथल रोड पर हाइवे बाई पास का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें अधिकतर कलकत्ता के मजदूर काम कर रहे है। गुरुवार की शाम सरिया के जाल बिछा रहे थे। इसी दौरान वहां गुजरे भारी वाहन की धमक से एक पिलर चार मजूदरों के ऊपर गिर गया। जिससे मजदूर सेंटू पुत्र अरुण, दिनेश सरकर पुत्र रवींद्र सरकर, सिद्धू पुत्र गोपाल, निर्मल निवासी गण कलकत्ता घायल हो गए। एनएच-93 के साइट इंजीनियर सुशांक सौरभ निवासी पटना ने लोगो की मदद से सभी घायलों को एक निजी चिकित्सक के भर्ती कराया। शुक्रवार को दूसरे दिन उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी अकील अहमद ने निजी अस्पताल जाकर घायलो का हालचाल पूछा। यहां से वह मौके पर पहुंचे। यहां निर्माणदायी संस्था के अधिकारी नहीं मिले, तो यहां मौजूद कर्मचारियों के माध्यम से संस्था अधिकारियों को शनिवार को मजदूरों के सुरक्षा मानक व घायल, होने व मृत्यु होने पर मुआवजा के प्राविधानों से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें