फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय निकाय-

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: नामांकन 4 से 10 नवंबर तक दाखिल होंगे
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने स्थानीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी किया
सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के मध्य दाखिल होंगे

चंदौसी।
स्थानीय निकाय निर्वाचन-2017 के जिला मजिस्ट्रेट ने जिला स्तर पर अधिसूचना तीन नवंबर को जारी करेंगे। अपर जिलाधिकारी ने आज विधिवत चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके तहत ही सभी निर्धारित स्थलों पर तैयारियां पूरी कराई जा रही है।
अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) आरपी यादव ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद संभल के सभी नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचन-2017 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। हालांकि निर्वाचन के तृतीय चरण में जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन की सार्वजनिक सूचना तीन नवंबर को जारी की जाएगी। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निर्वाचन की सार्वजनिक सूचना चार नवंबर को जारी की जाएगी। चार नवंबर से 10 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। जिसका समय सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक रहेगा। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 11 नवंबर को सुबह 11 बजे बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। नाम वापसी 13 नवंबर को सुबह 11 बजे अपराह्न 3.00 बजे तक होगी। प्रतीक आवंटन 14 नवंबर को सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक होगा। मतदान 29 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 05 बजे तक होगा। मतगणना एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। नामांकन दाखिल करने वाले सदस्य अभ्यर्थी की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत पद के लिए आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन


नामांकन, जमानत राशि एवं व्यय
चंदौसी। अपर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य 500 रुपये, जमानत धनराशि 8000 रुपये होगी। खर्च की अधिकतम सीमा चार लाख होगी। अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग/महिला उम्मीदवारों के लिए नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य 250 रुपये, जमानत धनराशि 4000 रुपये, अधिकतम व्यय सीमा चार लाख रुपये होगी।

-नगर पालिका परिषद के वार्ड सदस्य पद के सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य 200 रुपये, जमानत धनराशि 2000 रुपये, अधिकतम व्यय सीमा 40000 है। अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग/महिला उम्मीदवारों के लिए नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य 100 रुपये, जमानत धनराशि 1000 रुपये, अधिकतम व्यय सीमा 40 हजार है।
-नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य 250 रुपये, जमानत धनराशि पांच हजार, अधिकतम व्यय सीमा एक लाख रुपये व अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग/महिला उम्मीदवारों के लिए नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य 125 रुपये, जमानत धनराशि 2500 रुपये, अधिकतम व्यय सीमा एक लाख रुपये है।
-सदस्य पद के लिए नगर पंचायत सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य 100 रुपये, जमानत धनराशि दो हजार, अधिकतम व्यय सीमा 20 हजार रुपये व अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग/महिला उम्मीदवारों के लिए नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य 50 रुपये, जमानत धनराशि एक हजार रुपये, अधिकतम व्यय सीमा 20 हजार रुपये है।

चुनावी व्यय के लिए खोलना होगा अलग बैंक खाता
-नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य के पद के प्रत्याशी का एक प्रस्तावक होगा। अभ्यर्थी एवं प्रस्तावक का फोटो भी लगाया जाएगा। अभ्यर्थी अपना एक अतिरिक्त फोटो भी नाम निर्देशन पत्र के साथ संलग्न करेगा। आयोग के निर्देशानुसार चुनाव से संबंधित व्यय किए जाने के लिए प्रत्याशी द्वारा एक अलग से खाता खोला जाएगा। उक्त खाता की सूचना रिटर्निंग आफिसर एवं जनपद स्तरीय कमेटी को दी जाएगी। निर्वाचन में व्यय की गई धनराशि का भुगतान उक्त खाते से प्रत्याशियों द्वारा किया जाएगा। जनपद संभल में अधिसूचना की तारीख 27 अक्तूबर से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान नहीं लगेगा समाधान दिवस
चंदौसी। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में स्थानीय निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद निर्वाचन की समयबद्धता और शीर्ष प्राथमिकता को देखते हुए जनपद संभल में संपूर्ण समाधान दिवस तथा समाधान दिवस का आयोजन अब चुनाव के बाद ही किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें