चंदौसी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर मतदान आज
चंदौसी। चंदौसी बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुक्रवार को होगा। इसके लिए न्यायालय परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
चंदौसी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष के अलावा सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार मैदान में है। जिसमें चार बार अध्यक्ष रहे नूतन विजय व एक बार सचिव रहे राजेश यादव आमने सामने है। अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुक्रवार को होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान न्यायालय परिसर स्थित सभागार में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी सत्यपाल गुर्जर व रंजना शर्मा ने बताया कि मतदाता को अपना परिचय पत्र साथ लाना होगा और मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
फोटो-