फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता और चिकित्साधिकारी में विवाद, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी नेता और चिकित्साधिकारी में विवाद, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
विज्ञापन

चंदौसी। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सोमवार को चिकित्साधिकारी और व्यापारी नेता के बीच विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद जमकर हंगामा हुआ। घटना सोमवार को अपराह्न दो बजे हुई है। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के सामने ही दोनों पक्षों में जमकर नोकझोक और हंगामा हुआ। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चंदौसी में चिकित्साधिकारी डा. राजीव गर्ग और व्यापारी नेता आकाश अग्रवाल में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हंगामा हुआ। दोनों पक्षों से लामबंदी के बाद विवाद गहरा गया। दोनों पक्ष कोतवाली में पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक रंजन शर्मा के सामने अपना अपना पक्ष रखा। प्रभारी निरीक्षक के सामने ही व्यापारी के पक्ष में आए भाजपाइयों और चिकित्साधिकारी में जमकर नोकझोक हुई। हंगामा होने लगा। दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने बामुश्किल समझा बुझाकर मामला शांत किया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रंजन शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें