फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार मनाकर लौटी भीड़ तो वाहनों में बदहाली का नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार मनाकर लौटी भीड़ तो वाहनों में बदहाली का नजारा
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। दूर-दराज मेहनत मजदूरी करने वाले, नौकरी पेशा और रिश्तेदारी में त्योहार मनाने आए लोग वापस आने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को त्योहार मनाकर अपने गंतव्य को लौटे, तो ट्रेनें फुल नजर आईं। बसों में भी पैर रखने की जगह नहीं मिली। डग्गामार वाहनों में जान जोखिम डालकर लोगों ने सफर किया।
विज्ञापन

दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज का त्योहार मनाने के बाद लोगों ने अपने गंतव्य का रुख किया, तो यातायात साधनों की बेहद कमी नजर आई। रेल, बस सुविधाएं नाकाफी साबित हुईं। ट्रेनों में खचाखच भीड़ का नजारा दिखा। बसें भी फुल नजर आईं। गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों ने जान जोखिम में डालकर सफर किया। शहर के अधिकांश चौराहों और स्टैंड पर यात्रियों ने घंटों वाहनों का इंतजार किया। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हुई। लोग बेहाल नजर आए। गंतव्य तक पहुंचने को कड़ी मशक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें