फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्सर सवार नकाव पोश बदमाशो ने आढती से लूटपाट की

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा सटाकर आढ़ती से 40 हजार की नगदी लूटी
विज्ञापन

टांडा (रामपुर)। कोल्ड स्टोरेज को आलू का भुगतान करने आ रहे आढ़ती से बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर 40 हजार की नगदी लूट ली। अचानक हुई इस वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कोतवाल आरवी कौल का कहना है कि एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तहसील स्वार स्थित नोबत राम आढ़त के पार्टनर निवासी मोहल्ला खास स्वार सुभान अली पुत्र असगर अली सोमवार दोपहर को आलू का भुगतान करने के लिए टांडा के रामपुर रोड स्थित कोल्ड स्टोर आ रहा था। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग स्थित महाराणा प्रताप डिग्री कालेज के पास पीछे से आ रहे दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने आढ़ती की बाइक के बराबर अपनी बाइक खड़ी कर दी और कनपटी पर तमंचा लगाकर रुमाल में बंधी 40 हजार की नगदी लूट ली। लूट की वारदात के बाद पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में आढ़ती की सूचना पर पुलिस ने कोल्ड स्टोर और मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें