फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरकों ने मानदेय दिलाए जाने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा प्रेरकों ने मानदेय दिलाए जाने के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरकों ने 30 माह से मानदेय नहीं मिलने पर जताया आक्रोश
राज्यमंत्री के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर मानदेय दिलाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
शिक्षा प्रेरकों ने बकाया मानदेय दिलाए जाने के लिए रविवार को राज्यमंत्री गुलाब देवी के प्रतिनिधि रामपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। शिक्षा प्रेरकों ने मानदेय नहीं मिलने से परिवार के पालन पोषण पर संकट गहराने की बात कही। समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरकों ने राज्यमंत्री गुलाब देवी के सुभाष रोड स्थित निवास पर प्रतिनिधि रामपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 30 माह से मानदेय नहीं मिलने की बात कही गई है। शिक्षा प्रेरकों ने बकाया मानदेय दिलाए जाने के लिए मंत्री प्रतिनिधि से गुहार लगाई। परिवार के पालन पोषण पर संकट गहराने की दुहाई दी। शिक्षा प्रेरकों ने कहा कि शिक्षा प्रेरक विभिन्न सरकारी कार्यों को निष्ठा पूर्वक पूरा कर रहे हैं। बावजूद इसके उनका मानदेय नहीं दिया जा रहा है। पिंकी शर्मा, सर्वेश कुमार बिल्लू, गौस मोहम्मद, आयुषी पाठक, सुनोज राणा, मीनाक्षी, बबीता, राजेश कुमार, छोटे लाल, ममता देवी, संजीव कुमार, महेश, मनोज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो के साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें