फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान स्नातक के छात्र की मौत, स्वाइन फ्लू का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के ध्यानार्थ......
विज्ञापन

इलाज के दौरान स्नातक के छात्र की मौत, स्वाइन फ्लू का अंदेशा
मुरादाबाद के महाराजा हरिश्चंद्र महाविद्यालय में अध्ययनरत था छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी(संभल)।
नगर के मोहल्ला सैमरटोला निवासी स्नातक के छात्र की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद हुई है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नगरवासियों को स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते खतरा बना हुआ है। नगरवासी डरे सहमे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में स्वाइन फ्लू की दस्तक ने खलबली मचा दी है। नगर के मोहल्ला सैमरटोला निवासी रोहित (20) पुत्र जसवंत सिंह की कई दिन पहले हालत बिगड़ी थी। हालत बिगड़ने के बाद रोहित को नगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। तीन दिन इलाज के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद इलाज के दौरान शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बजे युवक की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। रोहित के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि बेटे की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। रोहित को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। नगर में स्वाइन फ्लू से मौत के बाद नगरवासियों में खलबली है। स्वाइन फ्लू की दस्तक से हर किसी के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग से पर्याप्त इंतजाम की मांग की गई है।
विज्ञापन


फोटो के साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें