फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा-

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे आडीशन के बाद सात प्रतिभागी पहुंचे अगले राउंड में
विज्ञापन

चंदौसी। बहजोई रोड स्थित सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद बहजोई मंगलम व सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में सुर आराधना अवार्ड का तीसरा ऑडीशन आयोजित किया गया। अगले राउंड के लिए सात प्रतिभागियों ने अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित ऑडीशन प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। निर्णय के बाद सात प्रतिभागी अगले राउंड में पहुंच गए है। प्रतियोगिता का दूसरा चरण सोमवार को शाम चार बजे से बहजोई में होगा। कार्यक्रम आयोजक पहुप जैन ने बताया कि गायन प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 16 अक्तूबर बहजोई के सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें दीपावली महोत्सव समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में गाजियाबाद, अलीगढ़, बिल्सी, बदायूं, चंदौसी, बहजोई, मुरादाबाद आदि शहरों के प्रतिभागी भाग ले रहे है। फाइनल राउंड में 15 प्रतिभागी भाग लेंगे। कार्यक्रम में राजेश शंकर राजू, सोमप्रकाश वार्ष्णेय, राहुल टाइगर, सर्वेश चीनी, एंकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें