फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला संगम-

विज्ञापन
विज्ञापन
नृत्य में एनकेबीएमजी, चित्रकला में मेघा रानी अव्वल
विज्ञापन


चंदौसी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में संजीवनी पैलेस में आयोजित युवा कला संगम कार्यक्रम में जिलेभर की प्रतिभाओं ने नृत्य एवं संगीत में अपना हुनर दिखाया। इसमें नृत्य में एनकेबीएमजी डिग्री कालेज व चित्रकला प्रतियोगिता में मॉडल लॉ कालेज के मेघा रानी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

युवा कला संगम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव तरारा व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने किया। मुख्य अतिथि ने कहाकि आज का युवा पूरी दुनियां में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। भाजपा ने उन्हें एक मंच प्रदान किया है। युवा कला संगम से निकलकर दुनियां के मानचित्र पर युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसके बाद 12 ग्रुपों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। संचालन समाजसेवी संगीता भार्गव व जिला संयोजक हरीश सैनी ने संभाला। नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संगीता भार्गव, सोनिया बिंद्रा, शीनू गुप्ता, मीनाक्षी व चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नूतन चौधरी, ईंदू रानी, ममता राघव, शालिनी अग्रवाल, स्नेहलता भारद्वाज शामिल रहीं। नृत्य में एनकेबीएमजी पीजी कालेज प्रथम, अंश ग्रुप द्वितीय, एएमजे ग्रुप बहजोई तृतीय रहा। चित्रकला में म़ाडल लॉ कालेज की मेघा रानी प्रथम, सिम्स की अस्वी द्वितीय, हिना परवीन तृतीय रही। पंडित दीन दयाल उपाध्याय का चित्र को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि परमेश्वर लाल सैनी, नगराध्यक्ष पंकजश्री, रिंकू दिवाकर, पवन मुखिया, अरविंद गुप्ता, हेमंत सिंह, अमन कोली, रवि शर्मा, संय सैनी, तरुण नीरज, आईपीएस चौहान आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें