फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी और मोदी की करनी और कथनी में कोई फर्क नहीं:औलख

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मोदी-योगी की करनी और कथनी एक समान’
विज्ञापन

मिलक। सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की करनी और कथनी में कोई फर्क नहीं है। इसलिए 2018 तक कोई भी परिवार बगैर छत और बगैर शौचालय के नहीं रहेगा। यह बातें उन्होंने नगर के निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि भाजपा ने परिवर्तन का संकल्प लिया है। भाजपा सरकार बनने पर सरकार में हर विभाग में परिवर्तन दिखने लगा है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। ईमानदारी से काम हो रहा है। उन्होंने मिलक के सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन का सौंदर्यीकरण कराने की घोषणा की। इससे पहले यहां पर राज्यमंत्री के पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष ने राज्यमंत्री और जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार को तलवार भेंट की। राज्यमंत्री ने नगर पालिका की ओर से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार, दीक्षा गंगवार, अजय तिवारी, नरेंद्र सिंह गंगवार, कुलबंत सिंह औलख, प्रेम शंकर पांडेय, ऋषि पांडेय, राजीव सक्सेना कड़क, नन्हे राम पांडेय, नंद किशोर गंगवार, भागीरथ सिंह गंगवार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें