सिंचाई विभाग के कर्मी के घर साढ़े तीन लाख की चोरी
चंदौसी। सिंचाई विभाग के बड़ेबाबू के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया है। सोमवार की रात किसी समय चोरों ने घर से गहने समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये का कीमती सामान चुरा लिया। पड़ोसियों की सूचना पर विभागीय कार्य से लखनऊ गए हुए बड़ेबाबू अपने घर पहुंचे। पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना नगर के सीकरी गेट निवासी वसीम खान पुत्र सलीम अहमद के घर हुई है।
नगर के सीकरी गेट निवासी वसीम खान पुत्र सलीम अहमद सोमवार को विभागीय कार्य से लखनऊ गए हुए थे। पत्नी नाजिया खान मुरादाबाद स्थित अपने मायके गई हुईं थी। सोमवार की रात सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। मैनगेट के ताले तोड़कर घर में रखे गहने, कीमती सामान समेत करीब साढ़े तीन लाख का माल चुरा लिया। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे तो शक हुआ। सूचना सिंचाई विभाग में बड़ेबाबू के पद पर तैनात मकान स्वामी वसीम खान पुत्र सलीम अहमद को दी। वसीम खान अपने घर पहुंचे। नुकसान का आंकलन किया। कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।