यूं तो देश में कई भाषाएं और हैं, पर राष्ट्र के माथे की बिंदी है ये हिंदी
चंदौसी (संभल)।
अंग्रेजी से भी इसका कोई बैर नहीं है, उसको भी अपनेपन से लुभाती है ये हिंदी। यूं तो देश में कई भाषाएं और हैं, पर राष्ट्र के माथे की बिंदी है ये हिंदी। हिंदी दिवस पर गुरुवार को नगर में शिक्षण संस्थानों के साथ साथ कई जगह गोष्ठी हुई। हिंदी के प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया।
नवल किशोर भरतिया म्युनिसिपल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग में गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि हिंदी के विद्वान श्याम रुद्र पाठक, प्राचार्य डा. अनीता जॉन, सुनील सौरभ, विष्णु शंकर अग्रवाल, डा. स्नेहलता पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य अतिथि श्याम रुद्र पाठक ने हिंदी के विस्तार के लिए प्रेरित किया। देश में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को हिंदी और स्थानीय भाषाओं में आयोजित कराए जाने का आह्वान किया। प्रबंध समिति की सदस्य संगीता भार्गव ने हिंदी के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अन्य भाषाओं से हमारा बैर नहीं है। लेकिन हिंदी को उचित सम्मान दिलाना हमारा धर्म है। डा. रंजना अग्रवाल, गुंजन वार्ष्णेय, डा. संगीता गोयल, डा. वीनू नागर, डा. अर्चना कुमारी, डा. अलका अग्रवाल, डा. अलका ठाकुर, डा. सुमिता शर्मा, डा. रंजना अग्रवाल, डा. राका शर्मा, डा. सोनिया बिंद्रा, डा. दीपा पाठक, डा. रोली कनौजिया मौजूद रहीं। रोटरी इंस्टीटयूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में हिंदी दिवस पर आयोजन हुआ। प्राचार्य डा.उपेंद्र कुमार, डा. प्रवीण रस्तौगी, डा. प्रवीण कुमार शर्मा, डा.सुरजीत कुमार मौर्य, प्रवेश शर्मा, राजवीर सिंह चौहान, दिलीप कुमार, ऋचा शर्मा, दीप्ति अरोरा, शिल्पा अरोरा, अंबरीश शर्मा, अभिषेक उपाध्याय, एकता सागर, ओरुषि सक्सेना, शलभ बंसल, कल्पना गौड़ मौजूद रहे। एसएम कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर बीएड विभाग में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विवेक त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। डा. स्तुति वशिष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डा. बालेंदु वशिष्ठ ने हिंदी भाषा की उपयोगिता समझाई। मुकेश बाबू, डा. रविकांत शर्मा, डा. गीता शर्मा, पूजा अग्रवाल, प्रिया श्रीवास्तव, नितिक्षा शर्मा, निधि शर्मा, ज्योति, कुलदीप सिंह, सतीश मौजूद रहे। चंदौसी पब्लिक स्कूल में भी हिंदी दिवस के मौके पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य मेजर अवध किशोर शर्मा ने संबोधित किया। पंजाबी कालोनी स्थित भारतीय कला निकेतन ऐजू चैंप किड्स स्कूल में गोष्ठी का आयोजन हुआ। सेवानिवृत बेसिक शिक्षा अधिकारी नत्थूलाल शर्मा ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। ममता नागर, आंचल शर्मा, अलका, प्रियंका, शिल्पी, नीलिमा, रचना, प्रगति, प्रिया मौजूद रहे। आदर्श बाल विद्या मंदिर में हिंदी दिवस मनाया गया। ओमप्रकाश पिप्पल, जीवनदास, राजवीर सिंह, सोहनलाल, गजराम, पूनम, नीलम, पूजा जोशी, नीरजा, कौशल कुमार मौजूद रहे। मायादेवी सीताराम डिग्री कॉलेज विचेटा में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। डा. भावना गुप्ता, डा. अनामिका यादव, डा. अलका, डा.सुखदेव, डा.वैशाली, डा.पारुल, डा. मेहंदी, डा. कंचन, डा. वकार अहमद, डा.सुशील शुक्ला मौजूद रहे। मॉडल पब्लिक ऐजूकेशन कॉलेज में भी हिंदी दिवस मनाया गया। प्राचार्य डा.श् एसबीएन श्रीवास्तव ने हिंदी के महत्व की जानकारी दी।