फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतल नगरी के उत्पादों से बाजार हुआ गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीतल नगरी के उत्पादों से बाजार हुआ गुलजार
विज्ञापन

चंदौसी।पीतल नगरी की दस्तकारी के लोग कायल हैं। देश समेत विदेेशों में पीतल के उत्पादों की धूम है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शहर के बर्तन बाजार में पीतल के पालने की खरीदारी में तेजी नजर आ रही है। जन्माष्टमी के त्योहार पर बर्तन बाजार में विशेष तैयारी का नजारा है।
विज्ञापन

बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण के लिए खास तौर पर पीतल से तैयार किए गए पालने की मांग में तेजी है। बर्तन बाजार में पीतल नगरी की दस्तकारी के बेजोड़ नमूने धूम मचा रहे हैं। मांग में तेजी देखते हुए दुकानदारों ने पीतल के पालने का स्टॉक कर लिया है। ग्राहकों ने खरीददारी भी शुरू कर दी है। बाजार में पीतल के पालने की कीमत सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है। एक से बढ़कर एक उत्पाद ग्राहकों को लुभा रहे हैं। बाजार में खरीददारी में तेजी से रौनक बढ़ गई है। 15 अगस्त को जन्माष्टमी है। तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें