फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला गणेश चौथ की तैयारियों के लिए शुरू हुई कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला गणेश चौथ की तैयारियों के लिए शुरू हुई कवायद
विज्ञापन

चंदौसी। दमकल विभाग ने मेला श्री गणेश चौथ की तैयारियों के सिलसिले में जिम्मेदारों ने कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को दमकल विभाग ने आग से निपटने के लिए नगर में लगे हाईडेंट का जायजा लिया। एक जगह हाईडेंट कूढ़े में दबा मिला तो कई में प्रेशर नहीं मिला। बदहाल हाईडेंट के सहारे अनहोनी से निपटने के लिए मशक्कत जारी है।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने नगर के हाइडेंट का निरीक्षण किया तो एफआर रोड स्थित हाईडेंट कूढ़े में दबा हुआ मिला। बंगला बाजार, बड़ा बाजार के हाइडेंट ठीक मिले। बसंल शॉप, फड़ियाई बाजार में प्रेशर ठीक मिला। पसरट्टा बाजार में भी हाइडेंट की स्थिति ठीक है। सीकरी गेट, बिसौली गेट, मोहल्ला राज, मोहल्ला रामनवमी, चुन्नी मोहल्ला, खुर्जा गेट, बूढ़ी माता मंदिर, हाथी खाना मोहल्ला में स्थित हाइडेंट में कफलिंग नहीं पाई गई। जिसके कारण हाईडेंट में प्रेशर नहीं है। सीकरी गेट आजाद रोड पर स्थित हाईडेंट में भी प्रेशर की समस्या बनी हुई है। बदहाल हाईडेंट के सहारे अग्निशमन विभाग अनहोनी से निपटने का तानाबाना बुनता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें