फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हिस्से में बंट गई मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शोल्डर : दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी
विज्ञापन

हेडिंग : कटघर में छूट गई मालगाड़ी, इंजन पहुंचा गुलाबबाड़ी
- इंजन निकल गया आगे, पीछे रहे गए मालगाड़ी के डिब्बे
- कटघर-मुरादाबाद के बीच हुई घटना, होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
कटघर मुरादाबाद के बीच शुक्रवार को मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी के डिब्बे कटघर में ही छूट गए। जबकि इंजन गुलाबबाड़ी पहुंच गया। गेट मैन ने बिना डिब्बे के इंजन देख लाल झंडी दिखाकर रोक दी। इसके बाद इंजन को पीछे कर कटघर यार्ड में लाया गया। इस मामले में डीआरएम ने स्टेशन मास्टर से जवाब तलब किया है। जबकि गेट मैन को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कटघर यार्ड में शुक्रवार को खाली मालगाड़ी खड़ी थी। सुबह ग्यारह बजे मालगाड़ी को मुरादाबाद की ओर रवाना किया गया। किसी हौज पाइप ब्लाक कर दिया था। इंजन आगे निकल गई। लेकिन मालगाड़ी के डिब्बे कटघर यार्ड में ही छूट गए। यही नहीं इंजन कटघर स्टेशन से आगे गुलाबबाड़ी तक पहुंच गया। इस बीच बिना डिब्बों के इंजन आता देख क्रासिंग पर तैनात गेट चौंक गया। उसने लाल झंडी दिखाकर गेट पर इंजन को रोक दिया। इसके बाद इंजन को बैक कर कटघर यार्ड में लाया गया है। जहां डिब्बे को जोड़कर इंजन को आगे के लिए रवाना किया गया। रेल कर्मचारियों ने इस घटना को छिपाने की कोशिश की। हालांकि उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी हो गई। डीआरएम एके सिंघल ने बताया कि कटघर स्टेशन से बिना डिब्बों के इंजन के आगे निकलने पर स्टेशन मास्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। गेट मैन को पुरस्कृत किया जाएगा। इस घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें