स्वच्छ समाज, समृद्ध राष्ट्र के लिए शिक्षित महिलाएं आवश्यक
चंदौसी।
किसी भी समृद्ध राष्ट्र के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बेहद आवश्यक है, क्योंकि उन्नति और समृद्धि घर से ही शुरू होती है। इसलिए बालिका शिक्षा पर समाज को अभी और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। यह बात विहिप की जिला संयोजिका डा.रितु सक्सेना ने रविवार को बजरंग दल के तत्वावधान में पीजी फूड प्लाजा में आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किए। यहां डा.रितु सक्सेना का शानदार स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय बैठक में संभल में ब्लड बैंक की संचालक डा.रितु सक्सेना को संभल जिले की मातृशक्ति की जिला संयोजिका चुना गया था। बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित समारोह में डा.रितु को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहाकि देश व समाज को समृद्धशाली बनाने के लिए बालिकाओं को शिक्षित कराना ही चाहिए। मातृ शक्ति की संभल नगर संयोजिका नेहा मलय ने कहाकि देश व समाज तेजी से बदल रहा है, हमें अपनी पुरानी सोच व विचारधारा को बदलकर देश को तरक्की की राह पर ले जाना चाहिए। विहिप के प्रांत मंत्री अजय शर्मा व जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहाकि हमें युवा शक्ति को अपने साथ जोड़कर आगे चलने की जरूरत है।
इसमें बजरंग दल के जिला संयोजक शेखर सक्सेना, चंचल, अर्पणा, शलभ, नगर गोरक्षा प्रमुख सचिन बजरंगी, मुनेश राघव, सचिन भटनागर, ऋषि भारद्वाज, गोपाल, रोहित ठाकुर, महिपाल सिंह विष्ट आदि शामिल रहे।