फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान स्वामी पर झोंका फायर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल रिपेयरिंग दुकान स्वामी पर झोंका फायर, घायल
विज्ञापन

चंदौसी।
कोतवाली क्षेत्र के सीकरी गेट स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान संचालक मोहम्मद रफी (25) पुत्र गुलाम नबी को नकाबपोश दो युवकों ने फायर झोंक कर घायल कर दिया। घटना रविवार को रात करीब साढ़े आठ बजे सीकरी गेट स्थित दुकान पर हुई है। पुलिस ने घायल रफी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

नगर के सीकरी गेट में मूल रूप से थाना मूंढ़ापांडे के गांव वीरपुर निवासी वर्तमान निवासी गोलागंज मोहम्मद रफी पुत्र गुलाम नबी की सीकरी गेट में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। रविवार को रात करीब सवा आठ बजे एक बच्ची मोबाइल की बैटरी बदलने के लिए दुकान पर पहुंची। मोहम्मद रफी ने बताया कि दुकान पर भीड़ लगे होने के कारण बच्ची से थोड़ी देर बाद बैटरी बदलने की बात कही। कुछ देर बाद दो नकाबपोश युवक आए और अचानक फायरिंग कर दी। पहला फायर रफी के कूल्हे पर लगा। रफी जान बचाने के लिए काउंटर के नीचे छिप गया। इतनी ही देर में शोरशराबे होने पर आरोपी पप्पू सेठ की धर्मशाला की ओर मौका देखकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रफी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डा. संतोष गंगवार ने रफी को मुरादाबाद स्थित जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। रफी ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें