फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीजोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ष्णेय समिति के तीजोत्सव में नीरु बनी तीज क्वीन
विज्ञापन

चंदौसी। सीता रोड स्थित साहू झुन्नीलाल धर्मशाला में वाष्र्णेय महिला वेलफेयर समिति के तत्वावधान में तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नीरु वार्ष्णेय को तीज क्वीन चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अलीगढ़ की मेयर शकुतंला वाष्र्णेय ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मल्हार, सावन गीत, नृत्य व प्रश्रोत्तरी, कैटवाक, वन मिनट गेम, सोलह श्रंगार का आयोजन किया गया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में नीरु तीज क्वीन बनी। जबकि प्रतिभा व शालिनी द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। मल्हार में मनीषा ग्रुप ने बाजी मारी। निर्णायक मंडल में शकु तंला भारती, डा. निरुपमा वार्ष्णेय, संगीता भार्गव शामिल रही। अध्यक्ष लता वार्ष्णेय, सचिव रचना वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय आदि महिलाओं ने जरुरतमंदो की सहायता व धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। महिलाओं ने गीत व नृत्य के साथ जमकर मस्ती की। कार्यक्रम में ब्रजबाला, पूजा किशोर, वीनेश, नैना, प्रतिभा, नीलम चौधरी, शुचि, नीलम वाष्र्णेय, बविता, वीना, अर्चना कृष्णा, मंजुला, माधुरी, ममता, नमिता, रीना, छाया, सुषमा, रजनी, पूजा, साक्षी, सुनीता, नीतू, कल्पना, मीरा, गीता, रीतू, लक्ष्मी, अंजू, डौली, मधु, साधना, रश्मि, निशि, मीनाक्षी, पायल, आंचल, मिथलेश आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें