सेल्समैन पर फायर झोंका, साले और चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट
चंदौसी।
सेल्समैन पर जानलेवा हमला करने के आरोप में साले और चचेरे भाई के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना सोमवार की रात करीब एक बजे मुरादाबाद जनपद के थाना हजरतनगर गढ़ी के गांव नवैनी उदैया में हुई है।
मुरादाबाद जनपद के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव नवैनी उदैया निवासी कुवंरपाल पुत्र ननुकी ने अपने चचेरे भाई अमिताभ पुत्र सोमपाल और साले चंदौसी के हनुमानगढ़ी निवासी संजीव पुत्र राजमोहन के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कुंवरपाल की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुंवरपाल ने बताया कि चचेरे भाई संजीव ने पत्नी से अभद्रता की थी। इसकी शिकायत उसने अपने चाचा से की। इस मामले में गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में संजीव को दंडित किया गया था। इससे क्षुब्ध होकर संजीव ने साले के साथ मिलकर सोमवार की रात फायर झोंक दिया। फायर कंधे में लगा है। सूचना पर 108 एंबुलेंस कुंवरपाल को लेकर चंदौसी संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। डा. संतोष गंगवार ने प्राथमिक उपचार के बाद कुंवरपाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।