फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 कलक्ट्रेट कर्मचारियों का सैंपल कराया

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में कोरोना वायरस का चेकअप करवाते लोग - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम के कोरोना संक्रमित होने पर उनके संपर्क रहे लोगों का सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार कलक्ट्रेट और कैंप कार्यालय तक दौड़ी। करीब डेढ़ सौ लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें डीएम के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। वहीं जिले में 2372 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार सिंह को तीन दिन पहले जुकाम की शिकायत हुई थी। एहतियात के तौर पर शुक्रवार को सैंपल कराया। देर रात आई रिपोर्ट में वह संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलक्ट्रेट में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का सैंपल लिया। इसके अलावा कैंप कार्यालय के कर्मचारियों का भी कोविड टेस्ट कराया गया। टीम ने डीएम के संपर्क में रहे करीब डेढ़ सौ अधिकारियों और कर्मचारियों ने सैंपल कराया। वहीं जिले में कुल 2372 लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें